शिमला में किन्नर बन घूम रहा युवक निकला विदेशी छात्र, सच जानकर चौंक जाएंगे

शिमला में किन्नर के भेष में घूम रहे युवक का खुलासा, पुलिस जांच में वह बांग्लादेश का छात्र निकला। वसूली के आरोपों पर भी सच्चाई सामने आई।

Mar 28, 2026 - 21:24
 0  216
शिमला में किन्नर बन घूम रहा युवक निकला विदेशी छात्र, सच जानकर चौंक जाएंगे

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
पिछले कुछ दिनों से शिमला के बाजारों और मंदिरों में किन्नर के भेष में घूमकर पैसे ऐंठने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिमला पुलिस ने त्वरित जांच की है, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई संदिग्ध अपराधी नहीं, बल्कि एक विदेशी छात्र है। व्यक्ति की पहचान इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बंगलादेश (राजशाही) का रहने वाला है। वह शिमला स्थित एपीजे यूनिवर्सिटी में बीजेएमसी का छात्र है। पुलिस ने उसके पासपोर्ट, स्टडी वीजा और अन्य पहचान पत्रों की जांच की है, जो पूरी तरह वैध पाए गए हैं। हालांकि, सुरक्षा और जनभावनाओं को देखते हुए जांच अभी भी जारी है।
पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया कि वह खुद को किन्नर समुदाय से जुड़ा हुआ मानता है और माता काली का अनन्य भक्त है। इसी आस्था के कारण वह कालीबाड़ी, जाखू मंदिर और नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाता रहता है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि वह व्यक्ति जबरन वसूली कर रहा है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी भी नागरिक द्वारा जबरन पैसे ऐंठने की कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। छात्र का कहना है कि यदि कोई स्वेच्छा से कुछ देता है तो वह उसे स्वीकार कर लेता है, लेकिन वह किसी पर दबाव नहीं बनाता।

इस मामले पर प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि कोई विदेशी नागरिक इस तरह भेष बदलकर मंदिरों में घूम रहा है तो इसकी गहन जांच होनी चाहिए क्योंकि यह सुरक्षा का विषय है। विधायक हरीश ने आश्वस्त किया है कि यदि वीजा नियमों का कोई भी उल्लंघन पाया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0