शिमला: छात्रा पर पत्थर से हमला, आरोपी फरार
शिमला के संजौली क्षेत्र में 10वीं की छात्रा पर पत्थर से हमला, गंभीर घायल। आरोपी फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश तेज की।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से सटे बडफ़र गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर के पास मौजूद थी, तभी अचानक आरोपी युवक ने उस पर पत्थर से वार कर दिया। इस हमले में छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0