ठियोग में 9 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 युवक गिरफ्तार
शिमला के ठियोग में पुलिस ने कार से 9 ग्राम चिट्टा बरामद कर 3 युवकों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठियोग में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने ठियोग बाइपास के पास एक कार से करीब नौ ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना ठियोग की टीम बाइपास क्षेत्र में नाका ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि फागू की ओर से मैग्नेट ग्रे रंग की एक कार ठियोग की ओर आ रही है, जिसमें सवार लोग नशे की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से करीब नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद वाहन में सवार तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी 21 वर्षीय पवन, पंजाब के मोहाली निवासी 26 वर्षीय नितिश पांडे और 27 वर्षीय रितिक सूरजभान के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना ठियोग में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0