श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान कांगड़ा मंदिर में सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे श्रद्धालु :

श्रावण अष्टमी मेले के छठवें दिन भारी बारिश के बावजूद कांगड़ा के वज्रेश्वरी देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। मंदिर में सफाई और सुरक्षा इंतज़ामों से श्रद्धालु बेहद संतुष्ट नजर आए। प्रशासन की मुस्तैदी से दर्शन व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण सराहनीय रहा।

Jul 30, 2025 - 20:08
Jul 30, 2025 - 20:10
 0  108
श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान कांगड़ा मंदिर में सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे श्रद्धालु :

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

30 जुलाई, कांगड़ा। वज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में श्रावण अष्टमी के मेले चल रहे हैं। मेले के छठवें दिन भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर पर माथा टेकने पहुंचे। श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं की देखरेख में प्रशासन निरंतर कार्य करता कर रहा है। 

मंदिर में सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए। पंजाब के संगरूर से आए हुए श्रद्धालुओं ने कहा मंदिर में सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था को बहुत अच्छे तरीके से व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने कहा बारिश के बावजूद सफाई और सुरक्षा कर्मचारी निरंतर अपने कार्य में लगे हैं। उन्होंने मंदिर में परोसे जा रहे लंगर की भी प्रशंसा की।

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने भी सफाई और सुरक्षा कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की। मंदिर अधिकारी ने कहा एसडीएम कांगड़ा के निर्देश अनुसार समस्त कर्मचारी अपने तय ड्यूटी स्थान पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा सफाई कर्मचारी बारिश के बावजूद अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी संजीव कुमार के मार्गदर्शन में सुरक्षा कर्मी अपने तय स्थान पर निरंतर ड्यूटी दे रहे हैं और कांगड़ा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मंदिर में दर्शन करवाने में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी मंदिर में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने का कार्य तो कर ही रहे हैं साथ ही पूरे कांगड़ा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को भी बनाए रखने का कार्य बखूबी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0