प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: चन्द्र कुमार

कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोल में सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया।

Jan 31, 2025 - 17:17
 0  207
प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: चन्द्र कुमार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

शिबू ठाकुर। ज्वाली

कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोल में सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया। 1.15 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मॉडर्न सामुदायिक भवन में पंचायत घर,कम्युनिटी हॉल और लाइब्रेरी की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।सामुदायिक भवन का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी ढांचे के विकास,कृषि सुधार,पशुपालन,सिंचाई,स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को पार्टी लाइन से ऊपर उठ कर निष्पक्ष भाव से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

   कृषि मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क- पुलों का निर्माण,बिजली सुधार,पेयजल व सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्य किये जा रहे हैं। किसानों और पशुपालकों के लिए योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता को आत्मनिर्भर बना कर ही उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकता है। किसान खेती की तरफ लौटें इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनसे मक्की और गेहूँ की फसल को क्रमशः 30 व 40 रुपये की एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती और पशुपालन संबद्ध गतिविधियां हैं,इसीलिए पशुपालकों से दूध की खरीद भी एमएसपी के तहत की जा रही है।साथ में 300 रूपये क्विंटल की दर से जैविक खाद भी खरीदी जा रही है ताकि किसानों के हाथों में पैसे आए और उनके जीवन स्तर में सुधार आये।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी मांगों को भी पूरी करने का आश्वासन दिया।

 कृषि मंत्री ने सामुदायिक भवन के लिए भूमि दानकर्ता चंपा देवी पत्नी स्वर्गीय जगीर सिंह को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।

समारोह के उपरांत उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

 इस मौके पर बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल,ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के एसडीओ अमन रिहालिया, बीडीओ मनोज शर्मा,जल शक्ति विभाग के एसडीओ विजय नाग,नायब तहसीलदार कुविंद्र, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,ओबीसी संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी,बीडीसी सदस्य कुसुम लता,डोल पंचायत प्रधान शालु देवी,उपप्रधान साधु राम,ब्लॉक यूथ प्रेसिडेंट सोनू धीमान,भूमि दानकर्ता चंपा देवी,अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0