धर्मशाला के लायंस क्लब में बाल विकास परियोजना के कार्यक्रम में सुधीर शर्मा ने की 31 लाख रुपए की राशि वितरित 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने सोमवार को चार योजनाओं के 99 लाभार्थियों को 31 लाख रुपए से ज्यादा की राशि वितरित की।

Feb 5, 2024 - 19:04
Feb 5, 2024 - 21:24
 0  288
धर्मशाला के लायंस क्लब में बाल विकास परियोजना के कार्यक्रम में सुधीर शर्मा ने की 31 लाख रुपए की राशि वितरित 

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

मुनीश धीमान। धर्मशाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने सोमवार को चार योजनाओं के 99 लाभार्थियों को 31 लाख रुपए से ज्यादा की राशि वितरित की। धर्मशाला के लायंस क्लब में बाल विकास परियोजना के कार्यक्रम में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला हलके की जनता से आह्वान किया कि वह उनके तीनों कार्यालयों में अपनी समस्याओं को रखें। हिमाचल में अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए तीन विधायक खोलने वाले एकमात्र एमएलए सुधीर शर्मा ने कहा कि ये आफिस आमजन की सुविधा के लिए खोले गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा आगे कहा कि इन लाभार्थियों के दस्तावेज समय पर पूरा करके तमाम प्रक्रिया को पूरा करके समय पर यह राशि दी जा रही है। योजनाओं का सही मायने में लाभ तभी होता है, जब पात्रों को समय पर यह राशि मिले। लायंस क्लब में हुए कार्यक्रम में सुधीर शर्मा ने बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, विधवा विवाह के लाभार्थियों को ये चेक व फिक्स डिपोजिट के रूप में सहायता राशि। कार्यक्रम में शगुन योजना के तहत 64 लाभर्थीयों को 1984000 रुपए 31000 प्रति लाभार्थी दिए गए। इसी तरह मुख्यमंत्री कन्या दान योजना में 14 लाभार्थीयों में 51000 प्रति लाभार्थी की दर से 714000 रुपए के चेक बांटे गए। इसके अतिरिक्त बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत भी 21 लाभार्थीयों को 410000 रुपए की 21000 रुपए प्रति लाभार्थी की दर से दिए गए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में कुपोषित बच्चों के लिए मिशन भरपूर अभियान भी आरंभ किया गया है तथा इस अभियान के तहत जिला में 940 के करीब कुपोषित बच्चों को हर दिन पौष्टिक तत्वों से युक्त चाकलेट बॉर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला ब्लॉक की 162 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से इस अभियान को चलाया जा रहा है ताकि कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला शिक्षा, खेल और इवेंट कैपिटल के रूप में पहचान बना चुका है। यह सबके सामूहिक प्रयासों से हुआ है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी, नगर निगम के कार्यों की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें पता है कि विकास के लिए बजट का कैसे इंतजाम करना है। धर्मशाला में पंचायतों से लेकर शहर तक एकसमान काम चल रहे हैं। पंचायतों केा लगातार विकास कार्यों के लिए राशि दी जा रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सर्दी के मौसम में बिजली व पानी की आपूर्ति बड़ी चुनौती रहती है। साथ ही पीडब्ल्यूडी को भी धर्मशाला हलके की सडक़ों में ड्रेनेज को सही करना है। इसके लिए अधिकारियों को समन्वय बनाना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0