नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही पर उतरी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार तानाशाही पर उतर आई है।

Oct 11, 2024 - 19:36
 0  324
 नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही पर उतरी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रोज़ाना हिमाचल। ब्यूरो 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार तानाशाही पर उतर आई है। सरकार की नाकामी का सच लिखने वाले पत्रकारों पर मुकदमा कर रही है। उन्हें फसाने की धमकी दे रही है। खबर लिखने पर धर्मशाला में फिर एक पत्रकार पर मुख्यमंत्री ने अपने चहेतों से मुकदमा दर्ज करवाया है। लोकतंत्र में अस्थाई विपक्ष कहे जाने वाले मीडिया का इस तरह गला घोटना अत्यंत दुखद एवं शर्मनाक है। सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर नाकाम होने के बाद अब पत्रकारों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। यह सरकार भले कोई काम ना करें लेकिन उसकी नाकामी को उजागर करने वाले पत्रकारों और सिविल सोसाइटी के लोगों को मुकदमे में फंसा कर उन्हें परेशान करने के रास्ते पर चल पड़ी है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसनीत सुक्खू सरकार की नाकामी पूरे प्रदेश के सामने आ चुकी है। हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी कराने में मुख्यमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके बाद मुख्यमंत्री यह चाहते हैं कि उनके खिलाफ सिर्फ अच्छा-अच्छा लिखा जाए, अच्छा-अच्छा बोला जाए। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। जब सरकार काम नहीं करेगी झूठ पर झूठ बोलेगी तो पत्रकार उसे सही नहीं ठहराएगा। अब बहुत देर हो गई है सरकार की यह तानाशाही नहीं चलेगी उसकी नाकामी के खिलाफ प्रदेश में हर व्यक्ति हर वर्ग आवाज उठाएगा ।सरकार मुकदमों के दम पर न सच छिपा सकती है और न ही लोगों की आवाज दबा सकती है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार इस अघोषित इमरजेंसी के दौर से बाहर आए और लोकतांत्रिक सरकार की तरह व्यवहार करे। अपनी गारंटियों को अमलीजामा पहनाए। प्रदेश में बंद पड़े विकास के कार्यों को फिर से शुरू करें। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें। तानाशाही बंद करें नहीं तो वे यह भी याद रखें कि भारत में तानाशाही से चलने वाली सरकारों की क्या दशा हुई है। पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज करना बंद करें और अब तक दर्ज हुए मुकदमों को वापस ले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0