बलडूहक में सुनील शर्मा ने छात्रों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलडूहक के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

Dec 22, 2024 - 20:00
 0  252
बलडूहक में सुनील शर्मा ने छात्रों को किया सम्मानित

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलडूहक के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन-रात मेहनत और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि, बागवानी और पशुपालन सहित सभी बुनियादी क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। बलडूहक क्षेत्र की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस इलाके के लिए मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की छ: सड़क परियोजनाएं मंजूर की हैं। इसके अलावा कई अन्य विकास कार्यों के लिए भी लगातार बजट जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जिला हमीरपुर का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री यहां से संबंध रखते हैं और जिला एवं पूरे प्रदेश में उन्हीं की अनुकंपा से सभी विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के स्कूलों को कंप्यूटर-इंटरनेट सहित सभी आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि भारत में स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में कंप्यूटर युग की शुरुआत की थी। उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही आज सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी सिंह, कांग्रेस अन्य पदाधिकारी, एसएमसी के अध्यक्ष राजेश कौशल, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0