T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 शेड्यूल जारी, IND-PAK शामिल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमें दो ग्रुप में आमने-सामने, 21 फरवरी से मुकाबले शुरू।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में पाकिस्तान जगह बनाने वाली आखिरी टीम बन गई है. पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर कमाल किया और सुपर 8 में जगह बनाई. भारत पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमों ने सुपर 8 में जगह बनाई है. पाकिस्तान सुपर 8 में अपने सभी मैच श्रीलंका की धरती पर खेलेगी. आइए एक नजर शेड्यूल पर डालते हैं. 21 फरवरी से सुपर 8 के मुकाबले की शुरुआत होगी. कुल 9 दिन में 12 मैच खेले जाएंगे।
सुपर 8 में 4 टीमों का दो ग्रुप
भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सुपर 8 के ग्रुप A में हैं, जबकि ग्रुप B में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका है. 21 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सुपर 8 का पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगी. ये मैच 7 बजे शाम में खेला जाएगा. वहीं, भारतीय टीम 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी. आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को खेला जाएगा।
सुपर 8 का शेड्यूल
तारीख मैच मैदान समय (IST)
21 फरवरी न्यूजीलैंड VS पाकिस्तान आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो 7:00 PM
22 फरवरी इंग्लैंड vs श्रीलंका पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम 3:00 PM
22 फरवरी भारत vs दक्षिण अफ्रीका नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 7:00 PM
23 फरवरी जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 7:00 PM
24 फरवरी इंग्लैंड vs पाकिस्तान पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम 7:00 PM
25 फरवरी न्यूजीलैंड vs श्रीलंका आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो 7:00 PM
26 फरवरी वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 3:00 PM
26 फरवरी भारत vs जिम्बाब्वे एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई 7:00 PM
27 फरवरी इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो 7:00 PM
28 फरवरी पाकिस्तान vs श्रीलंका पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम 7:00 PM
1 मार्च जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 3:00 PM
1 मार्च भारत vs वेस्टइंडीज ईडन गार्डन्स, कोलकाता 7:00 PM
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0