तरनतारन लॉ कॉलेज में सनसनी, क्लास में छात्रा की गोली मारकर हत्या

तरनतारन के लॉ कॉलेज में क्लास के दौरान छात्रा को गोली मार दी गई। आरोपी ने बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी।

Feb 9, 2026 - 14:20
 0  171
तरनतारन लॉ कॉलेज में सनसनी, क्लास में छात्रा की गोली मारकर हत्या

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन से हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। एक सिरफिरे युवक ने लॉ छात्रा को गोली मार दी। इसके बाद छात्र ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू हो गई है। घटना से कॉलेज में भय का माहौल बना हुआ है।

पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। एक सिरफिरे युवक ने क्लास में घुसकर छात्रा को गोली मार दी। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों ही लॉ स्टूडेंट थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कॉलेज परिसर को सील कर दिया है। पुलिस हत्या के कारणों को पता करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। उसके अलावा घर में 6 बहनें और एक भाई है। छात्रा की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि बेटी संदीप सुबह तैयार होकर कॉलेज गई थी। बताया कि संदीप का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। संदीप की मां ने बताया कि कॉलेज से कॉल आया कि उसकी बेटी को काफी चोट लग गई है, जल्दी आओ। मां कौर ने बताया कि जब तक वो कॉलेज पहुंची तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी।

मामले में एसीपी जगबीर ने बताया कि क्लास में छात्रा बैंच पर बैठी थी, तभी उसे गोली मारी गई। जांच की जा रही है कि आरोपी के पास पिस्टल कहां से आई। साथ ही पुलिस लाइसेंसी या अवैध पिस्टल के शक को भी देख रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0