मेले समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : अजय वर्मा
कांगड़ा के तरसूह मेले में सचिन फौजी ने बड़ी माली कुश्ती जीती। युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
तरसूह पंचायत के स्थानीय मेले में बड़ी माली रोंखर निवासी सचिन फौजी के नाम रही जिसे 12 हजार की इनामी राशि दी गई जबकि उपविजेता ज्वाली के शिवा रहे जिन्हें 9 हजार रुपये इनाम में दिए गए। छोटा माली के भजन विजेता कलेड़ के राहुल रहे उसे 6 हजार दिए जबकि उपविजेता प्रिंस को पांच हजार रुपए मिले।
मेले में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की उपाध्यक्ष अजय वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मेला कमेटी के प्रधान सुनील दत्त, ज्ञान, उपप्रधान हरपाल, रामलाल, रमेश चंद, भगवान दास कुलभूषण चौधरी, सुरेश धीमान सहित सदस्य मौके पर मौजूद रहे। उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने महिला कमेटी को मेले के सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी और उन्होंने सभी पहलवानों की कुश्ती लोगों के बीच बैठकर देखी उन्होंने कहा मेले हमारी पौराणिक सभ्यता है यह हम सभी को आपसी भाईचारा सीखते हैं आज के मेले युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने और निखारने का एक बेहतर मंच साबित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा मेलों में पहलवान युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, वे युवाओं को संदेश देते हैं कि नशों से दूर रहो और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो व व्यायाम को अपने जीवन में शामिल करो। उन्होंने कहा समय के साथ-साथ स्थानीय मेलों का स्वरूप और आकार भी बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में ये अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेला कमेटी की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और ग्रामीणों के सभी कार्य प्राथमिकता में करने की भी बात कही।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0