भारत में एएमडी कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा चिप डिजाइन केंद्र
अमेरिका की निर्माता कंपनी एएमडी भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चिप डिजाइन केंद्र बना रही है।
Videos
View Allब्यूरो। रोजाना हिमाचल
अमेरिका की निर्माता कंपनी एएमडी भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चिप डिजाइन केंद्र बना रही है। गुरुवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर बताया कि बंगलूरू में कंपनी का टेक्नोस्टार सेंटर अब आकार लेने लगा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि एएमडी के इस केंद्र से भारत के तीन हजार सेमीकंडक्टर इंजीनियर और शोधकर्ताओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (एएमडी) का मुख्यालय कैलिफोर्निया में है।
एएमडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्क पेपरमास्टर ने गुजरात में सेमीकॉन इंडिया शिखर सम्मेलन में एलान किया था कि कंपनी बंगलूरू में अपना सबसे बड़ा शोध व विकास केंद्र बनाने जा रही है, जिसके लिए कंपनी आने वाले पांच वर्ष में करीब 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे करीब 3,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। कंपनी ने पहली साइट नई दिल्ली में शुरू की थी। अब बंगलूरू में 50,000 वर्ग फुट का परिसर बना रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0