कांगड़ा के दो खिलाड़ियों का मैक्स कबड्डी लीग में हुआ चयन, मुनीष शर्मा एवं राजेश परिहार ने दी शुभकामनाएं

अगले महीने हरियाणा के गुड़गांव में होने वाली मैक्स कबड्डी लीग में कांगड़ा के साथ लगती पंचायत तरसूह के दो कबड्डी खिलाड़ियों अक्षय और सौरभ का चयन हुआ है।

Dec 22, 2023 - 20:06
 0  243
कांगड़ा के दो खिलाड़ियों का मैक्स कबड्डी लीग में हुआ चयन, मुनीष शर्मा एवं राजेश परिहार ने दी शुभकामनाएं

सुमन महाशा। कांगड़ा

अगले महीने हरियाणा के गुड़गांव में होने वाली मैक्स कबड्डी लीग में कांगड़ा के साथ लगती पंचायत तरसूह के दो कबड्डी खिलाड़ियों अक्षय और सौरभ का चयन हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी पंजाब बुल्स की टीम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। पंजाब बुल्स की टीम में दोनों कबड्डी खिलाड़ियों का चयन होने पर प्रदेश बास्केटबॉल अध्यक्ष मुनीष शर्मा एवं राजेश परिहार ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के तरसूह गांव के दोनों कबड्डी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता जीतकर प्रदेश एवं जिला का नाम रोशन करें।
इस दौरान प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने कहा कि कांगड़ा के खिलाड़ियों का चयन होना हम सबके लिए गौरव की बात है। उक्त चयन से प्रेरित होकर युवा साथी खेल के साथ जुड़ कर आगे बढ़ेंगे और निश्चित ही यह आपके परिश्रम और लगन का परिणाम है कि आप इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आशा है आप आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। बता दें कि इससे पहले सौरभ और अक्षय अंतरराष्ट्रीय एवं स्टेट लेवल पर भी कबड्डी प्रतियोगिता में अपना नाम कमा चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0