नादौन के युवा पार्षद कपिल शर्मा का हृदयाघात से असमयिक निधन, शहर में शोक की लहर

नगर पंचायत नादौन के युवा पार्षद एवं शहर के प्रमुख व्यवसायी कपिल शर्मा के असमायिक निधन से शहर भर में शोक लहर है।

Dec 24, 2024 - 20:59
 0  288
नादौन के युवा पार्षद कपिल शर्मा का हृदयाघात से असमयिक निधन, शहर में शोक की लहर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

नगर पंचायत नादौन के युवा पार्षद एवं शहर के प्रमुख व्यवसायी कपिल शर्मा के असमायिक निधन से शहर भर में शोक लहर है। 41 वर्षीय कपिल शर्मा को सोमवार शाम के समय उस दौरान हर्ट अटैक आया जब वह मुख्य बाजार में स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। उन्हें नादौन अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। टांडा पहुंचते ही चिकित्सकों ने शर्मा को मृत घोषित कर दिया। नादौन से काफी संख्या में लोग टांडा पहुंच गए थे। रात को ही शर्मा की पार्थिव देह को नादौन में उनके घर पहुंचाया गया। मंगलवार को सैकड़ों नम आंखों ने शर्मा को अंतिम विदाई दी। बेहद मिलनसार युवा व्यवसायी एवं पार्षद के असमायिक निधन से स्थानीय लोग गमगीन हैं। शर्मा अपने पीछे पत्नी सहित 12 वर्षीय तथा चार वर्षीय दो मासू‌म बेटियां छोड़ गए हैं। शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक विजय आग्नहोत्री, उद्यमी प्रभात चौधरी धर्मवीर सेठी, न० पं० अध्यक्ष शम्मी सोनी, कांग्रेस नेता बृज मोहन सोनी आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0