मां वज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पुणे से पहुंचे श्रद्धालुओं की अनोखी आस्था
महाराष्ट्र के पुणे से आए श्रद्धालुओं ने कांगड़ा स्थित मां वज्रेश्वरी मंदिर में 100 ग्राम सोने का हार भेंट किया। मंदिर अधिकारी ने श्रद्धालुओं की गहरी आस्था की सराहना की।
कांगड़ा।
माता वज्रेश्वरी मंदिर में महाराष्ट्र के पुणे से आए श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में 100 ग्राम सोने से बना हार भेंट कर अपनी गहरी आस्था प्रकट की।
मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालु विनोद एन शर्मा अपने परिवार सहित माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने माता की शैया के लिए 100 ग्राम सोने का हार अर्पित किया।
इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सोने का हार मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर की उपस्थिति में चढ़ाया गया। इस अवसर पर शमशेर सिंह, पवन शर्मा, वरुण शर्मा, सुशील शर्मा और बॉबी भी मौजूद रहे।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की मां वज्रेश्वरी के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0