वीरभद्र मेले में अजय वर्मा का बड़ा ऐलान! ₹50 हजार की सहायता, पानी और लाइट व्यवस्था होगी बेहतर

कांगड़ा के ऐतिहासिक वीरभद्र मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मेले को भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए मेला कमेटी को ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की।

Jun 4, 2026 - 21:12
 0  9
वीरभद्र मेले में अजय वर्मा का बड़ा ऐलान! ₹50 हजार की सहायता, पानी और लाइट व्यवस्था होगी बेहतर
वीरभद्र मेले में अजय वर्मा का बड़ा ऐलान! ₹50 हजार की सहायता, पानी और लाइट व्यवस्था होगी बेहतर
वीरभद्र मेले में अजय वर्मा का बड़ा ऐलान! ₹50 हजार की सहायता, पानी और लाइट व्यवस्था होगी बेहतर

सुमन महाशा | कांगड़ा

कांगड़ा के पौराणिक एवं ऐतिहासिक वीरभद्र मेले के दूसरे दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष Ajay Verma ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष Nishu Mongra विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मेला कमेटी के प्रधान राजकुमार और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि तथा गणमान्य व्यक्तियों को शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा का ऐतिहासिक वीरभद्र मेला आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, जो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्थानीय मेले युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और उसे निखारने का बेहतर मंच बनकर उभरे हैं। विशेष रूप से कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले पहलवान युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हैं।

अजय वर्मा ने कहा कि समय के साथ स्थानीय मेलों का स्वरूप और महत्व दोनों बढ़े हैं। ये आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वीरभद्र मेले को भविष्य में और अधिक भव्य स्वरूप देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ बच्चों की कुश्ती प्रतियोगिता का भी आनंद लिया।

मुख्य अतिथि ने मेला कमेटी को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, एक लाइट उपलब्ध करवाने तथा मंदिर परिसर में पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान राजकुमार, सतपाल सोनी, कांता सरोच, सुनील कुमार मोना, अनिल कुमार नीलू, संजय कांचा, उपप्रधान सचिन त्रेहन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0