नादौन में विद्या आरंभ, बच्चों ने लिखे ‘अ-आ’
नादौन के महर्षि विद्या मंदिर में विद्या आरंभ समारोह आयोजित, नन्हे बच्चों ने ‘अ-आ’ लिखकर शिक्षा की शुरुआत की, संस्कारों से जोड़ने पर जोर।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय नादौन में विद्या आरंभ समारोह हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाटिका-1 के नन्हे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन और मंत्रोच्चारण से हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिकता से भर गया।
समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील अवस्थी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे। बच्चों ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प किया।
इस दौरान ब।च्चों को लेखन की शुरुआत कराई गई। परंपरा अनुसार मोर पंख से ‘अ’ और ‘आ’ लिखवाया गया, इसके बाद कागज और कलम से अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाना और उन्हें संस्कारों से जोड़ना था। यह आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0