भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री की माता भगवती देवी का निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर
नादौन के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री की माता भगवती देवी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
नादौन।
नादौन के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय अग्निहोत्री की माता भगवती देवी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थीं और पिछले करीब ढाई वर्षों से किडनी सहित अन्य बीमारियों से जूझ रही थीं।
परिजनों के अनुसार, उनकी तबीयत बिगड़ने पर करीब 15 दिन पहले उन्हें Dr. Rajendra Prasad Government Medical College में भर्ती करवाया गया था, जहां शुक्रवार देर रात लगभग डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
भगवती देवी का अंतिम संस्कार पनसाई गांव के मान खड्ड किनारे स्थित श्मशानघाट में किया गया। पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने अपनी माता को मुखाग्नि दी।
भगवती देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे राजकुमार खेतीबाड़ी से जुड़े हैं, विजय अग्निहोत्री राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि तीसरे बेटे सुनील अग्निहोत्री भारतीय नौसेना में कोमोडोर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी बेटी सुमन अध्यापन कार्य से जुड़ी हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों से विजय अग्निहोत्री अपनी माता की सेवा में टांडा मेडिकल कॉलेज में मौजूद रहे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
भगवती देवी के निधन पर जयराम ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, आशीष शर्मा तथा भाजपा नेता वंदना योगी सहित कई सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
माता के निधन की जानकारी विजय अग्निहोत्री ने अपने फेसबुक पेज पर भावुक पोस्ट साझा कर दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0