पसंदीदा लोगों पर करोड़ों लुटाने वाले सीएम को नए अधिकारियों से परहेज क्यों : जयराम ठाकुर

मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार हर दिन अपने अजीबो गरीब करतूत से प्रदेश का नुकसान कर रही है।

Jan 30, 2025 - 19:59
 0  234
पसंदीदा लोगों पर करोड़ों लुटाने वाले सीएम को नए अधिकारियों से परहेज क्यों : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार हर दिन अपने अजीबो गरीब करतूत से प्रदेश का नुकसान कर रही है। सुक्खू सरकार द्वारा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को लेने से इनकार करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री दागदार अधिकारियों को अपने सलाहकार मंडल की फौज में शामिल करते हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने वाले अफसरों को लेने से इनकार करते हैं। अपने चहेते मित्रों और नजदीकी लोगों पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाने वाले मुख्यमंत्री को प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों से ऐतराज़ क्यों है? जब आज सरकार नए अधिकारी नहीं लेगी तो कल प्रदेश को आवश्यकता के अनुसार अधिकारी कैसे मिलेंगे? उन अधिकारियों का काम कौन करेगा? क्या मुख्यमंत्री अधिकारियों के काम अपने मित्रों से ही करवाना चाहते हैं? वह जान ले कि अधिकारियों के काम अधिकारी करते हैं मुख्यमंत्री के खासम खास मित्र नहीं। इसलिए मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वह व्यवस्था पतन के इस दौर को बंद करें।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हम संघीय व्यवस्था में रहते हैं। यह हमारे संविधान द्वारा दी गई व्यवस्था है। संघीय व्यवस्था हमारे संविधान की एक खूबी है। जहां केंद्र और राज्य के बीच विभिन्न मुद्दों पर परस्पर समन्वय और सहमति से काम किया जाता है। लेकिन वर्तमान सरकार हर प्रकार के नियम कानून का उल्लंघन करने में विश्वास रखती है। केंद्र द्वारा नियमानुसार दिए जाने वाले अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा लेने से कैसे इंकार किया जा सकता है? अगर सरकार अधिकारियों को नहीं लेगी तो जो काम अधिकारियों के हैं उन्हें कौन करेगा? क्या मुख्यमंत्री आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से लिए जाने वाले कामों को अपने मित्रों से करवाना चाहते हैं? सुक्खू सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश में चल रही समस्त व्यवस्थाओं का पतन करना चाहती है।  

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस सरकार ने प्रदेश पर अपने असंवैधानिक कामों से करोड़ों रुपए का बोझ लाद दिया हो, सलाहकारों की फौज खड़ी की हो मित्रों को कौड़ियों के भाव कैबिनेट रैंक बांटी हो, नियम विरुद्ध सीपीएस बनाकर प्रदेश पर करोड़ों रुपए का बोझ डाला हो और उनकी नियुक्ति को जायज ठहरने में भी 10 करोड़ रुपए से ज्यादा वकीलों पर खर्च कर चुकी हो, उसके मुंह से नैतिकता की बात शोभा नहीं देती है। जिस अधिकारी पर विपक्ष में रहते मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार से लेकर हर तरीके आरोप लगाते थे, आज उन्हीं अधिकारियों से सरकार चलवा रहे हैं। आकंठ भ्रष्टाचार और वित्तीय अराजकता में डूबी सरकार संविधान द्वारा बनाए गए नियम कानून और निर्देशों की पूर्णतया अवहेलना कर रही है। देश के इतिहास में यह पहला मामला है, जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा हो कि उसे अखिल भारतीय सेवाओं से अधिकारी नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री का यह कदम हास्यास्पद और शर्मनाक है। हर राज्य दुनिया की बेहतरीन परीक्षाओं से चुनकर आए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की ज्यादा से ज्यादा मांग करता है जिससे उसके प्रदेश के विकास के नए आयाम खुल सकें। लेकिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री सेवानिवृत्त सलाहकारों और अपने मित्रों के बलबूते सरकार चलाना चाहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0