बाइक दुर्घटना में लाहड़ कोटलु गांव के युवक की मौत 

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन हमीरपुर एन एच पर लाहड़ कोटलु गांव में बाइक दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Feb 4, 2024 - 20:05
 0  297
बाइक दुर्घटना में लाहड़ कोटलु गांव के युवक की मौत 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन हमीरपुर एन एच पर लाहड़ कोटलु गांव में बाइक दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार मृतक कुलदीप कुमार पुत्र नंदलाल निवासी गांव लाहड़ कोटलू टेंट का काम करता था। रात करीब 11:00 बजे जब वह गांव के निकट ही एक कार्यक्रम के दौरान टेंट का काम खत्म करके घर वापस आ रहा था तो उसकी बाइक सड़क किनारे खराब खड़ी निगम की बस के साथ टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना उसके घर के पास ही हुई है। घायल अवस्था में जब कुलदीप को नादौन अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है, कि निगम की बस शनिवार दोपहर से ही खराब हो जाने से सड़क किनारे खड़ी थी। मृतक अपने पीछे दो मासूम बेटियां तथा पत्नी छोड़ गया है। ग्रामीणों ने गरीब परिवार की सहायता के लिए गुहार लगाई है। नायव तहसीलदार नादौन सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पीड़ित परिवार को ₹10,000 फौरन राहत में  दिए गए हैं। नादौन पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे छानबीन आरंभ कर दी है तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0