14 किलोमीटर ट्रैक कर प्रशासनिक टीम पहुंची डाइनसर, अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की तैयारी

जिला कांगड़ा प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने रविवार को बैजनाथ उपमंडल की मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया।

Sep 28, 2026 - 18:55
 0  18
14 किलोमीटर ट्रैक कर प्रशासनिक टीम पहुंची डाइनसर, अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की तैयारी

सुमन महाशा। कांगड़ा

जिला कांगड़ा प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने रविवार को बैजनाथ उपमंडल की मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। उपायुक्त हेमराज बैरवा और एसडीएम संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का दुर्गम पहाड़ी ट्रैक पूरा कर डाइनसर पहुंचकर झील की स्थिति का जायजा लिया।

करीब 22 सदस्यीय टीम में तहसीलदार मुल्थान हरीश, डीडीएमए प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, जल शक्ति एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट की सर्च एंड रेस्क्यू टीम शामिल रही।

निरीक्षण के दौरान झील के जलस्तर, जल निकासी, संभावित जल प्रवाह और निचले क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया गया। डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि वर्तमान में झील से किसी तात्कालिक खतरे के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, क्षेत्र की भौगोलिक एवं भूकंपीय संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने झील क्षेत्र में अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पोलिंग, चेरना, लोहारडी और लोहारडी स्कूल क्षेत्र में मॉक ड्रिल और निकासी अभ्यास आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोगों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0