विधायक पवन काजल ने अब्दुल्लापुर पंचायत में नवनिर्मित शनि देव मंदिर का किया लोकार्पण 

कांगड़ा के अब्दुल्लापुर में शनि देव मंदिर का लोकार्पण। विधायक पवन काजल ने विकास कार्यों की घोषणा और किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई।

Apr 12, 2026 - 08:19
 0  27
विधायक पवन काजल ने अब्दुल्लापुर पंचायत में नवनिर्मित शनि देव मंदिर का किया लोकार्पण 
विधायक पवन काजल ने अब्दुल्लापुर पंचायत में नवनिर्मित शनि देव मंदिर का किया लोकार्पण 

किसानों को बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की 
सुमन महाशा। कांगड़ा
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, विधायक पवन काजल ने शनिवार को अब्दुल्लापुर पंचायत में नवनिर्मित शनि देव मंदिर का लोकार्पण किया। काजल ने मंदिर परिसर में आयोजित हवन यज्ञ में आहुतियां डाली और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। काजल ने कहा शनिदेव मंदिर परिसर में दो लाख रुपये की लागत से शेड ओर प्रांगण का निर्माण किया जाएगा। काजल ने कहा मंदिर साथ मैदान को पंद्रह लाख रुपये से विकसित किया जाएगा। 
मैदान निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीरेन्स को मामला भेजा है। काजल ने ग्रामीणों से पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए समाजसेवी ओर जुझारू उम्मीदवारों का ग्रामीण संसद में चुनाव करने को कहा ताकि केंद्र सरकार की ग्रामीण, किसान, बेरोजगार ओर महिला उत्थान, क़ृषि विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल सके। 
काजल ने क्षेत्र में हुई बरसात से किसानों की गेहूं, ओर नकदी सब्जियों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग भी की। इस अवसर पर संजय गोरु, सुरेश कुमार, लालमन गिरधारी, सुरिंदर देवराज, संसार, बलदेव सपना, सुमना, नीलमा, अर्पित और सरोज सहित समस्त युवक, महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0