एटीएस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से मिले टैक्सी एवं ट्रक आपरेेटर्स
कांगड़ा में ATS मुद्दे पर टैक्सी-ट्रक ऑपरेटर्स की CM सुक्खु से मुलाकात, मैनुअल फिटनेस टेस्ट सुविधा देने का आश्वासन मिला।
मुख्यमंत्री ने मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा देने का दिया आश्वासन
संजीव भारद्वाज। धर्मशाला
एटीएस (आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) मामले को लेकर बस, टैक्सी एवं ट्रक आॅपरेटर्स की मांगों के संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुलाकात की।
यह जानकारी देते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आॅपरेटर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया है कि कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी फिलहाल कमर्शियल वाहनों के लिए मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पहाड़ी राज्यों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से भी आग्रह किया कि वे आॅपरेटर्स की समस्याओं को देखते हुए इस मुद्दे की पैरवी केंद्र सरकार के समक्ष करें।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा वाहनों की फिटनेस जांच को आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (एटीएस) के माध्यम से अनिवार्य किया गया है, जिससे प्रदेश में कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं।
इस अवसर पर कांगड़ा जिला की विभिन्न आॅपरेटर्स यूनियनों के पदाधिकारियों प्रेसिडेंट विक्की पठानिया, करतार पठानिया, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कुलजीत राणा, नीका राम, कर्मा, अशोक शर्मा तथा कपिल उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0