कांगड़ा की नाबालिग से दुष्कर्म, रिश्तेदार पर केस दर्ज

कांगड़ा के बैजनाथ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज। जीरो FIR जालंधर से ट्रांसफर, आरोपी की तलाश में पुलिस कार्रवाई तेज।

May 4, 2026 - 12:08
 0  54
कांगड़ा की नाबालिग से दुष्कर्म, रिश्तेदार पर केस दर्ज

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा  
कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला जालंधर से दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर स्थानांतरित किया गया। पीड़िता (17 वर्ष) जालंधर में रहकर एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसके दूर के रिश्तेदार ने अप्रैल 2026 में उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में जान से मारने की धमकी दी।

हाल ही में आरोपी पीड़िता के पीजी के बाहर पहुंचा और फोन पर दोबारा धमकाया। डरी हुई पीड़िता ने 112 और 1098 हेल्पलाइन पर संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0