बलद्वाड़ा में भाजपा पदाधिकारी बिजली चोरी करते पकड़ा गया, ₹1 लाख जुर्माना
मंडी जिले के बलद्वाड़ा क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारी बिजली चोरी करते पकड़ा गया। बिजली बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वॉड ने कार्रवाई कर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
मंडी । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के बलद्वाड़ा क्षेत्र में बिजली चोरी का एक मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी को बिजली बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। जांच में बिजली चोरी के स्पष्ट प्रमाण मिलने के बाद आरोपी पर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसे मौके पर ही डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से विभाग को जमा करवा दिया गया।
कानून सबके लिए समान: बिजली बोर्ड
बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि “बिजली चोरी के मामलों में किसी भी व्यक्ति के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाती। चाहे वह आम नागरिक हो या किसी राजनीतिक दल से जुड़ा व्यक्ति।” भाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी सख्त जांच अभियान चलाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0