बिलासपुर हत्याकांड: पहली पत्नी के बाद दूसरी को भी बेरहमी से मारकर सेप्टिक टैंक में डाला

बिलासपुर में झारखंड निवासी आरोपी ने दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में डाला, पहली पत्नी की हत्या का भी आरोपित।

Feb 10, 2026 - 20:41
 0  36
बिलासपुर हत्याकांड: पहली पत्नी के बाद दूसरी  को भी बेरहमी से मारकर सेप्टिक टैंक में डाला

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में झारखंड की महिला की निर्मम हत्या के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि गोविंद राम पहली पत्नी की हत्या मामले में भी आरोपित है। मृतका गुड़िया देवी गोविंद राम की दूसरी पत्नी थी। गुड़िया देवी ने भी दूसरी शादी की थी।

कमरे में रॉड से की बेरहमी से हत्या, दीवारों पर खून के छींटे
पुलिस जांच में सामने आया है कि गोविंद राम ने भाई बंसी चौहान व गुड्डू के साथ मिलकर गुड़िया देवी की हत्या कमरे में की है। इसके लिए उन्होंने राड का इस्तेमाल किया। गुड़िया देवी के सिर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना वाले कमरे की जांच की तो बिस्तर पर रक्त था और दीवारों पर रक्त के छींटे थे। इससे स्पष्ट हुआ कि हत्या बेरहमी से की गई थी।

पहली पत्नी की भी की थी हत्या
जांच में यह भी सामने आया है कि गोविंद राम के विरुद्ध झारखंड में भी पहली पत्नी की हत्या करने का मामला दर्ज है। वह किस परिस्थिति में जेल से बाहर आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपित का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है और यह भी जांच कर रही है कि क्या उसने कानून की खामियों का लाभ उठाकर दोबारा अपराध को अंजाम तो नहीं दिया है। 

शराब पीकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में डाला शव
पहली फरवरी की रात शराब पीकर महिला की हत्या करने के बाद तीनों भाइयों ने शव को कमरे के पास बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया। इसके बाद टैंक के ढक्कन पर सीमेंट डालकर उसे पूरी तरह सील कर दिया और ऊपर बोरी रख दी ताकि किसी को शक न हो। हत्या के बाद तीनों आरोपित बिलासपुर से फरार होकर अपने गांव झारखंड चले गए।
----

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0