चॉकलेट में निकला जिंदा कीड़ा, अंडे भी दे रखे थे; मई 2026 तक थी वैधता

बिलासपुर के नौणी क्षेत्र में नामी कंपनी की चॉकलेट में जिंदा कीड़ा और अंडे मिले। मई 2026 तक वैध उत्पाद पर उठे सवाल।

Feb 9, 2026 - 15:25
 0  117
चॉकलेट में निकला जिंदा कीड़ा, अंडे भी दे रखे थे; मई 2026 तक थी वैधता

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

बिलासपुर । जिले के नौणी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक नामी कंपनी की चॉकलेट के अंदर से जिंदा कीड़ा और अंडे निकलने से हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। परिवार का कहना है कि वो मामले को लेकर कंपनी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

ग्राम पंचायत नौणी के गांव मंडी मानवा के निवासी और भाखड़ा विस्थापित सभा के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल ने बताया कि उन्होंने स्थानीय बाजार से बच्चों के लिए पांच रुपये वाली चॉकलेट खरीदी। जब उन्होंने घर जाकर छोटे बच्चे शिवा को खिलाने के लिए चॉकलेट का रैपर खोला, तो वह दंग रह गए। रमेश चंद के अनुसार चॉकलेट के अंदर एक जिंदा कीड़ा रेंग रहा था और उसने चॉकलेट पर अंडे भी छोड़ रखे थे। 

हैरानी की बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर उसकी वैधता मई 2026 दर्शाई गई है और उसकी कोड संख्या भी है। पूरी तरह वैध होने के बावजूद उत्पाद के अंदर इस तरह की गंदगी मिलना कंपनी की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करता है। रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने प्रभावित चॉकलेट को सुरक्षित रख लिया है और अब इसका कानूनी रूप से सैंपल करवाया जाएगा। उधर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग महेश कश्यप ने बताया कि अगर ऐसा हुआ है तो वह इसकी जांच करेंगे और उक्त चॉकलेट का सैंपल लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0