चम्बा कॉलेज की 56वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुलिस मैदान बारगाह में हुआ समापन

महाविद्यालय चम्बा की 56वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 के अंतिम दिन के कार्यक्रम का आयोजन आज पुलिस मैदान बारगाह में किया गया।

Feb 17, 2024 - 17:49
 0  1.4k
चम्बा कॉलेज की 56वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुलिस मैदान बारगाह में हुआ समापन
चम्बा कॉलेज की 56वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुलिस मैदान बारगाह में हुआ समापन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

महाविद्यालय चम्बा की 56वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 के अंतिम दिन के कार्यक्रम का आयोजन आज पुलिस मैदान बारगाह में किया गया। समापन समारोह के दौरान सेवानिवृत प्राचार्य कॉलेज कैडर डॉ बिपन राठौर जी ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ विद्या सागर शर्मा द्वारा मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद प्राचार्य व शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी सचिन मेहरा द्वारा मुख्यतिथि व अन्य अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विद्यासागर शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प देखकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यासागर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य डॉ विपिन राठौर हमारे बीच है। उन्होंने कहा कि वर्ष भर की गतिविधियों में खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हमारे विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं और उसी का नमूना आज यहां देखने को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य डॉ विपिन राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि जैसे शिक्षा का महत्व है वैसे ही खेलों का भी हमारे जीवन में बहुत महत्व है खेलों से हमारे जीवन में अनुशासन और सहनशीलता आती है। खेल व्यक्ति के जीवन निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य महोदय को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने के लिए धन्यवाद किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने खेल के क्षेत्र में मातृशक्ति की भागीदारी पर प्रकाश डाला और कहा कि अगर हम में आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता, फिटनेस, आत्म उत्साह, अनुसाशन है तो हम खेल, एथलेटिक्स, क्रीड़ात्मक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लग्न से काम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग खेल के मैदान में करें। खेल के क्षेत्र में भी अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है। खेलों से चरित्र विकास , व्यक्तिगत विकास होता है। मानव जीवन में आये हैं तो समाज के लिए भी कुछ काम कर के जाएं। जीवन एक चुनौती है, इसका सामना करें। कहा की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क व स्वस्थ मन निवास करता है। इस शरीर का ख्याल रखें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के सफल भविष्य की मंगल कामना की। अंत में मुख्यातिथि द्वारा प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की। इस प्रतियोगिता के दुसरे दिन पुरुष पुरुष वर्ग 5000 मीटर में अमित कुमार ने गोल्ड दलीप कुमार ने सिल्वर और तेज सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं महिला पर 5000 मीटर में हसन बीबी ने सिल्वर और चूना ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वही लोग जंप पुरुष वर्ग में मोहित कुमार गोल्ड शुभम सिल्वर और मनीष कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं लोग जंप महिला वर्ग में नीलम गोल्ड राधिका सिल्वर और सलिना ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।वहीं 200 मीटर पुरुष वर्ग में शुभम ने गोल्ड मोहित ने सिल्वर और हिमाशु ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं 200 मीटर महिला वर्ग में प्रिया गोल्ड राधिका सिल्वर और हिमानी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वही उची कूद मे पुरुष वर्ग में शुभम ने गोल्ड बादल ने सिल्वर और मोहित ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। प्राचार्य डॉ विद्या सागर शर्मा द्वारा मुख्यतिथि व विभिन्न विद्यालयों के आये शारिरिक शिक्षा अध्यापकों मेंb राजेश शर्मा, उमेश चोणा, कमल जीत, नीरज हांडा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सलीमा और बिंदिया को महिला वर्ग में व शुभम शर्मा को पुरुष वर्ग में बेस्ट अथलीट घोषित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ संतोष व प्रोफेसर पूर्णिमा, प्रोफेसर प्रशांत द्वारा किया गया। इस दौरान राकेश राठौर, परविन्दर, डॉ मनेश, डॉ पूनम, डॉ शैली महाजन, विजय कुमार, प्रो सुमित, प्रो अविनाश, डॉ सन्तोष, डॉ तेज सिंह, डॉ पवन, प्रो संजीव, केवल, शिल्पा, डॉ सुनील कुमार, वीरेंद्र, मनीराज, नवनीत, संतोष देवी ,पंकज, सचिन भारद्वाज, डॉ शिवानी, संगठन सचिव ,सचिन मेहरा, रीना, नेहा, ज्योति, वेद ज्योति, रीना, श्रीकांत, प्रियकांत, अभिषेक, अमित वैद, विवेक, दिग्विजय, इन्दर सिंह ठाकुर व खेल अधिकारियों में विभिन्न विद्यालयों से आये शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों में राजेश शर्मा, उमेश चोणा, कमल जीत, नीरज हांडा शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0