सब्र रखें मुख्यमंत्री, देश और प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने कुल्लू मण्डल में ढालपुर स्थित अटल सदन में आयोजित जनसभा में कंगना रनौत के पक्ष में आयोजित की गई जनसभा में लोगों को संबोधित किया।

Apr 13, 2024 - 17:19
 0  1.1k
सब्र रखें मुख्यमंत्री, देश और प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : जयराम ठाकुर
सब्र रखें मुख्यमंत्री, देश और प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : जयराम ठाकुर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल  

नेता प्रतिपक्ष ने कुल्लू मण्डल में ढालपुर स्थित अटल सदन में आयोजित जनसभा में कंगना रनौत के पक्ष में आयोजित की गई जनसभा में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस समय कुछ ज़्यादा ही अधीर हो रहे हैं। वह सब्र रखें। आने वाले समय में देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। चुने हुए विधायकों को ज़लालत के कारण अपनी विधायकी छोड़नी पड़ी। मुख़्यमंत्री ने अपने प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों की सलाह और विरोध की हर आवाज़ को अनसुना कर दिया, अनदेखा कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि राज्य सभा के चुनाव में कांग्रेस के विधायकों ने कांग्रेस के पर्यवेक्षकों को दिखाकर भाजपा के प्रत्याशी को वोट देकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। इस घटना क्रम के वह स्वयं ज़िम्मेवार है। उन्होंने कहा कि इस देश के कोने- कोने से आवाज़ आ रही है कि इस बार नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी और एनडीए गठबंधन को चास सौ से ज़्यादा सीटें आएँगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का ज़िक्र करते हुए कहा कि वह पहले से ही कह रही है कि सरकार के कार्यों की वजह से कार्यकर्ताओं में निराशा है। चुनाव लड़ने के हालात नहीं हैं। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने देवभूमि की बेटी और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए अमर्यादित टिप्पणी की। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। लेकिन उससे भी दुःखद रहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का कोई भी नेता कांग्रेस की नेत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी नहीं बोला।  मांडव्य ऋषि की नगरी के लिए, देवभूमि की बेटी के लिए किस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया गया। इस खामोशी का क्या मतलब निकाला जाए। इस खामोशी का जनाब मंडी के लोग देंगे। कंगना को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय आम आदमी की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ दिया है और विधायकों को को बीस-बीस कमांडो दिये हैं। जो दिन रात यह देखते हैं कि महोदय हैं कि नहीं। 

जयराम ठाकुर ने मंच से कंगना को कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का सब कुछ हैं। आज भले ही कुर्सियाँ दिख रही है। लेकिन यह कार्यकर्ता यहाँ पर दरी भी बिछाते हैं और दरी पर ही बैठते भी हैं। वाल पेंटिंग से लेकर पोस्टर चिपकाने का काम भी यह कार्यकर्ता ही करते हैं और यहाँ बैठे सभी नेताओं ने यह काम किया है। आपको भी कार्यकर्ता की तरह जी-जान से काम करना है। उन्होंने कहा कि कंगना दिल्ली में देवभूमि और मण्डी को मज़बूती से उठाएँगी। इस मौक़े पर मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार कंगना रानौत,पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, लाहौल स्पीति  के पूर्व विधायक रवि ठाकुर,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित सूद, कुल्लू विधान सभा क्षेत्र से 2022 के  प्रत्याशी नरोतम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल, महामंत्री अमर ठाकुर, कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद, महामंत्री जगदीश ठाकुर, श्रवण  लाल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष युव राज बौद्ध,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य अर्चना ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मनीषा सूद आईटी प्रभारी अर्चना ठाकुर, भाजपा जिला प्रवक्ता रुक्मणि जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पोशु राम उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0