मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

ओम प्रकाश शर्मा । शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय केवल विचार नहीं है यह सामानता, सम्मान और अधिकार की नींव है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि हम सब मिलकर भेदभाव को समाप्त कर न्याय पूर्ण, समता मूलक और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है जिस पर निरंतर प्रयास जारी है। बता दें कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है इसमें गरीबी, बहिष्कार, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी, मानवाधिकार और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल होते हैं। ताकि समाज में प्रत्येक व्यक्ति अपने मानव अधिकारों और आत्म सम्मान के साथ जीवन बिता सके।
What's Your Reaction?






