महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देशभर में शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देशभर में शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने कहा कि आज भारत आजाद हो गया है तो उसके मुख्य सूत्रधार महात्मा गांधी थे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर वह सभी महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं।
What's Your Reaction?






