चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई भक्त बिना दर्शन लौटे, 20 हजार से ज्यादा ने टेका माथा।

Feb 23, 2026 - 00:33
 0  144
चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ऊना। माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह ही दर्शनों के लिए लंबी कतार लगनी शुरू हो गई, जोकि दोपहर तक श्रद्धालुओं द्वारा लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच गई। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को चार घंटों तक लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भीड़ ज्यादा होने के चलते कई श्रद्धालु बिना दर्शनों के ही अपने घरों को लौट लिए।

उत्तराखंड के देहरादून से आए श्रद्धालुओं आलोक, रचना इत्यादि ने बताया कि लंबी लाइनों के कारण दर्शन नहीं कर पाए और घरों को लौट रहे हैं। दूसरी ओर श्रद्धालुओं की रौनक लौटने से बाजार में भी रौनक बनी रही। इससे दुकानदारों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली। श्रद्धालु माता की भेंट गाते, जयकारे लगाते मंदिर पहुंच रहे थे। सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई।

रविवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा अर्चना की। सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इससे मंदिर न्यास को आय सृजित हुई तो दूसरी ओर दर्शनों के लिए लगी लाइनों की रफ्तार थम सी गई जिस कारण उनकी प्रतीक्षा का समय काफी बढ़ गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन पास सिस्टम का लाभ भी उठाया। कई भक्त लिफ्ट के जरिए सीधे मंदिर परिसर तक पहुंचे और आसानी से माथा टेका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0