ऊना में घर-द्वार पहुंचेगा गैस सिलेंडर, रूट चार्ट जारी
ऊना में अब गैस सिलेंडर घर-द्वार और फोकल पॉइंट्स पर मिलेगा। प्रशासन ने रूट चार्ट जारी कर समयबद्ध सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। ऊना
जिला दण्डाधिकारी, जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना करते हुए सभी एलपीजी गैस एजेंसियों को जिला के उपभोक्ताओं को फोकल पॉइंट्स और घर-द्वार पर घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसियों हेतु रूट चार्ट जारी किया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और लोग अफवाहों पर विश्वास न करें।
उन्होंने गैस एजेंसियों/वितरकों के लिए सभी गैस एजेंसियां अपने संबंधित रूट चार्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वितरण करने वाले सभी वाहनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (लाउडस्पीकर) लगाने और गैस आपूर्ति के बारे में घोषणा सुनिश्चित करने के भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बॉटलिंग प्लांट से आपूर्ति बाधित होती है या किन्हीं प्रशासनिक कारणों से रूट चार्ट का पालन नहीं हो पाता है, तो संबंधित ग्राम पंचायत और खाद्य निरीक्षक को समय पर सूचित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने वितरकों को वाहनों में वजन करने वाली मशीन और गैस लीकेज डिटेक्टर रखना अनिवार्य है किया है। वितरक उपभोक्ताओं को उचित कैश मेमो जारी करना सुनिश्चित करेंगे। रूट चार्ट का उल्लंघन करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0