अरुणाचल से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के संकल्प को प्रचंड बहुमत की देश को बधाई : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के पूर्वी द्वार अरुणाचल प्रदेश से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ को अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा प्रचंड बहुमत दिया गया।

Jun 2, 2024 - 21:30
 0  378
अरुणाचल से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के संकल्प को प्रचंड बहुमत की देश को बधाई : जयराम ठाकुर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

हिमाचल समेत पूरे देश में खिलेगा कमल, नरेन्द्र मोदी के विजन को देश दुनिया ने स्वीकारा

 

  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के पूर्वी द्वार अरुणाचल प्रदेश से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ को अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा प्रचंड बहुमत दिया गया। यह सिर्फ़ एक प्रदेश में बहुमत ही नहीं अपितु नरेन्द्र मोदी के सबका साथ और सबका विकास के सेवा लक्ष्य की राष्ट्रीय स्वीकार्यता है। देश दुनिया के लोगों की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास का द्योतक है। आज देश के कोने-कोने से लोग नरेन्द्र मोदी के विकास और भ्रष्टाचार विरोधी सरकार को स्वीकार कर रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक अटक से कटक तक भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। यह स्वीकार्यता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनवरत और  ऐतिहासिक विकास की है। 

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले चार जून को हिमाचल समेत पूरे देश में कमल खिलेगा और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। आज देश ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस के पीढ़ियों से चल रहे झूठे वादों और नारों को नकार दिया है। आज देश सिर्फ़ और सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। नरेन्द्र मोदी के टाइमली और गारंटिड डिलीवर करने की पॉलिसी को देश ने अब स्वीकार कर लिया हैं। करोड़ों लोगों को मिल रहे लाखों करोड़ के लाभ का साक्षी बन रहा है। बुनियादी ढांचे में हो रहे ऐतिहासिक विकास से देश की तस्वीर बनते संवरते देख रहा है। आज हर भारतीय विकसित भारत के लक्ष्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। आज हर भारतीय नरेन्द्र मोदी के विकास के साथ है। जयराम ठाकुर ने अरुणाचल प्रदेश की प्रचंड जीत के लिए समस्त देशवासियों, बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को शुभकामनाएं भी दी और उनका आभार भी जताया।

  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0