कांग्रेस की सरकार ने चंबा के साथ किया भेदभाव,राज्य की जनता और युवाओं को ठगा: जय सिंह
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व में अनूसूचित जाति व जन जाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह ने साहो नुकड्ड सभा में कांग्रेस पर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया।
Videos
View Allब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व में अनूसूचित जाति व जन जाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह ने साहो नुकड्ड सभा में कांग्रेस पर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार कारगुजारियों में समय निकाल रही है। कांग्रेस की सरकार ने चंबा के साथ पूरी तरह से भेदभाव किया है। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा साहो में खोली उप तहसील, जल शक्ति विभाग सब डिविजन, दो पीएचसी सहित अन्य संस्थानों को बंद कर लोगों की सुविधाओं को छीना है। लेकिन सदर विधायक ने विधानसभा में इन बंद हुए संस्थानों को लेकर कोई मांग तक नहीं रखी। जय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से दिवालिया हो चुकी है। सरकार ने आज तक अपने 14 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने प्रदेश को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है। इस कार्यकाल में सरकार 18000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। यह सरकार रोजगार देने वाली नहीं ब्लकि रोजगार छीनने वाली सरकार बन गई है। सरकार ने सत्ता में आते ही सात हजार आऊट सोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सत्ता हथियाने के लिए सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता के अलावा बेरोजगार युवाओं को बड़े सपने दिखा कर ठगा है। बेरोजगारों को एक साल में एक लाख नौकरियां देने की बात कही गई, लेकिन अब प्रदेश के मुखिया खुद अपने वादों से पलट रहे हैं। हर जगह भाषण में कह रहे हैं, कि यह बात कब कही थी, कि एक साल में एक लाख नौकरियां देंगे। जय सिंह ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री और उनके मंत्री व पूरी सरकार अपने वादे से पलट जाए, लेकिन वह उन्हें उनके द्वारा किए झूठे वादे तब तक सब याद करवाते रहेंगे, जब तक उन्हें सत्ता से विदा नहीं कर देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0