चुनावों से पहले ही हार मान चुकी है कांग्रेस: लखनपाल 

बड़सर उपचुनावों के किले को फतह करने के लिए भाजपा एक जुटता के साथ क्षेत्र में दिनरात पसीना बहा रही है। इस बार बड़सर मे अपने सूखे को खत्म करने के लिए एकजुटता के साथ  चुनावी प्रचार मे डटी हुई है। रविवार को भी जहां भाजपा संगठन व कार्यकर्ता जगह जगह चुनावी प्रचार के लिए तपती गर्मी में पसीना बहाते रहे वहीं भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने भी विस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभाओं का आयोजन  किया।

May 26, 2024 - 19:54
 0  288
चुनावों से पहले ही हार मान चुकी है कांग्रेस: लखनपाल 
चुनावों से पहले ही हार मान चुकी है कांग्रेस: लखनपाल 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

अनिल कपलेश। बड़सर

बड़सर उपचुनावों के किले को फतह करने के लिए भाजपा एक जुटता के साथ क्षेत्र में दिनरात पसीना बहा रही है। इस बार बड़सर मे अपने सूखे को खत्म करने के लिए एकजुटता के साथ  चुनावी प्रचार मे डटी हुई है। रविवार को भी जहां भाजपा संगठन व कार्यकर्ता जगह जगह चुनावी प्रचार के लिए तपती गर्मी में पसीना बहाते रहे वहीं भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने भी विस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभाओं का आयोजन  किया। नुक्कड सभाओं के दौरान लखनपाल ने कहा है मुख्यमंत्री सुखू हर मंच से झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके मनसूबे कभी पूरे नहीं हो सकते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि समय रहते विधायकों द्वारा उठाये गए जनता से जुड़े मुद्दों का समाधन करते तो आज उन्हें जनता के बीच इस तरह जगह जगह झूठ नहीं बोलना पड़ता। लखनपाल ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने ताउम्र झूठ की ही राजनीति में ही विश्वास रखा और पिछले चुनावों में भी जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल की हो तो ऐसे व्यक्ति से झूठ के अलावा और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले जनता उनके बहकावे में आकर एक बार धोखा खा चुकी है दूसरी बार कभी भी विश्वास नहीं करेगी।  मुख्यमंत्री की बौखलाहट इस बात की गबाह बन रही है कि कांग्रेस चुनावों से पहले ही चारों खाने चित हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया के ब्यान पर प्रहार करते हुए लखनपाल ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते है वह दूसरों पर कभी पत्थर नहीं फैकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी भूल रहे है कि भाजपा में शामिल होने से पहले उनके परिवार के सदस्य ही विधायक के रिश्तेदारों व मित्रों में प्रथम श्रेणी मे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने न कभी पार्टी विशेष की राजनीति पर विश्वास रखा और न ही व्यक्ति विशेष को महत्व दिया। बड़सर की जनता इस बात को भली भांति जानती है कि मैने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बड़सर के हर उस व्यक्ति का काम किया है जो मेरे दरबार में अपनी फरियाद लेकर पंहुचा है। उन्होंने कहा कि बड़सर की जनता मेरा परिवार है और अपने परिवार के लिए जो कुछ संभव हो सका वह मैने किया है।  यह बड़सर की जनता का ही प्यार व आशीर्वाद है कि जनता मेरे साथ ख़डी है। उन्होंने कहा कि बड़सर में कांग्रेस पूरी तरह से पिछड़ चुकी है जिसके चलते अब कांग्रेस प्रत्याशी भी मुख्यमंत्री की बोली बोलने को मजबूर हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0