प्रदेश में फोरलेन पर चलेंगी सीटीयू की बसें, मनाली हमीरपुर के लिए यात्रियों को मिलेंगी सेवाएं

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग सीटीयू की बसों से मनाली, हमीरपुर, बैजनाथ जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है।

Feb 17, 2024 - 14:54
 0  1.4k
प्रदेश में फोरलेन पर चलेंगी सीटीयू की बसें, मनाली हमीरपुर के लिए यात्रियों को मिलेंगी सेवाएं

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल  

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग सीटीयू की बसों से मनाली, हमीरपुर, बैजनाथ जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। सीटीयू की बसें भी जल्द फोरलेन पर दौड़ेंगी, जिसकी वजह से मनाली का सफर करीब एक घंटे और हमीरपुर का सफर करीब डेढ़ घंटे तक कम हो जाएगा। सीटीयू के इस फैसले से चार रूट पर असर पड़ेगा और सफर 24 से लेकर 44 किलोमीटर तक कम हो जाएगा। इसके साथ ही बस की टिकट के दाम में भी 60 से 90 रुपए तक की कमी आएगी। हिमाचल रोडवेज समेत अन्य कुछ रोडवेज की बसें फोरलेन से जा रही हैं, लेकिन अब तक सीटीयू की बसें फोरलेन से न जाकर स्वारघाट से जाती हैं, जिसकी वजह से समय ज्यादा लगता है। कीरतपुर साहिब से 10 किमी ऊपर जाकर गरामोड़ा से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कैंची मोड़ से फोरलेन शुरू होता है। पिछले वर्ष यह फोरलेन शुरू हो गया था। सीटीयू ने भी अब इसी फोरलेन के रास्ते से चार रूट पर बसें भेजने का फैसला किया है।
यह रूट चंडीगढ़ से हमीरपुर वाया उना-नंगल, चंडीगढ़ से बैजनाथ वाया ऊना-नंगल, मनाली वाया बिलासपुर और बैजनाथ वाया बिलासपुर व सरकाघाट है। सीटीयू की बसें फोरलेन से जाने से 24 से 44 किमी का रास्ता कम हो जाएगा। रास्ता कम होने से लोगों का एक से डेढ़ घंटे बचेगा। साथ ही 60 से 90 रुपए के करीब किराया भी कम हो जाएगा। चंडीगढ़ परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि जल्द ही सीटीयू कि बसें भी फोरलेन से जानी शुरू हो जाएंगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए ही सीटीयू ने यह फैसला लिया है। इससे आम जनता का काफी लाभ होगा। लोगों का कीमती समय बचेगा और पैसा भी बचेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0