ग्राम पंचायत चौड़ू और ग्राम पंचायत जीहन पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को नादौन मंडल के ग्राम पंचायत चौड़ू और ग्राम पंचायत जीहन पहुंची।

रूहानी नरयाल। नादौन
विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को नादौन मंडल के ग्राम पंचायत चौड़ू और ग्राम पंचायत जीहन पहुंची। पंचायतवासियों ने रथ का जोरदार स्वागत किया इस मौके पर नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने मोदी सरकार की 10 वर्षों की कल्याणकारी नीतियों वह योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया उन्होंने बताया कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश विकास की ओर अग्रसर है उन्होंने लोगों से आह्वान किया की जो लोग इन योजनाओं से नहीं जुड़े हैं वह भी इनका फायदा उठाएं। इस मौके पर ग्राम केंद्र अध्यक्ष सूरम सिंह, बूथ अध्यक्ष पवन, विजय गौतम, मंडल कार्यकारी सदस्य मनोज, कमलेश, कमल, पंकज, सुरेंद्र व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






