क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ज़िला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का हुआ शुभारंभ

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ज़िला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का शुभारंभ किया।

Nov 28, 2023 - 17:55
 0  576
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ज़िला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का हुआ शुभारंभ

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ज़िला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र सोफिया फाउंडेशन एवं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के साझा प्रयास से चलाया जाएगा। इस अवसर उन्होंने कहा कि जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र के आरंभ होने से दिव्यांग बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में ही सभी तरह की थेरेपी सुविधाएं मिलेगी। जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एक अहम योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को हर तरह की थेरेपी सुविधाएं एवं चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे देना है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि इस केंद्र के यहां स्थापित होने से दिव्यांग बच्चों को विशेष निर्देश, भाषण और भाषा चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं आरम्भिक स्तर पर मिलेंगी। यह केंद्र विशेष बच्चों की शीघ्र पहचान में सहायक सिद्ध होगा। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्ष 2023 -24 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 3 हज़ार 139 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नागराज पवार,चिकित्सा अधीक्षक नरेश चंद सहित कई अन्य अधिकारी व हॉस्पिटल स्टाफ भी मौजूद रहा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0