अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

Dec 3, 2023 - 17:23
 0  297
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता एडीसी मनेश यादव ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए कुछ छोटे-छोटे आवश्यक प्रबंध करके इन लोगों की बहुत बड़ी मदद कर सकते हैं। इससे दिव्यांगजनों को बहुत सुविधा होगी और वे कई महत्वपूर्ण काम स्वयं करने में सक्षम होंगे। वे इन कार्यों के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर आधारित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों की पहुंच को आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
 उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उत्थान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं तथा कुछ अधिनियम भी बनाए गए हैं। इन योजनाओं और अधिनियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि सभी दिव्यांगजन इनका लाभ उठा सकें। दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण से संबंधित संस्थाओं की सराहना करते हुए एडीसी ने कहा कि इन्हें जिला प्रशासन की ओर से भी हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस को केवल एक रस्म अदायगी के रूप में ही नहीं मनाया जाना चाहिए। बल्कि हमें इन लोगों के प्रति अपनी आम दिनचर्या में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। 
 इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने एडीसी, अन्य अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और दिव्यांगजनों का स्वागत किया तथा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस प्रदर्शनी में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद प्रदर्शित किए गए।
 एडीसी मनेश यादव ने 18 दिव्यांगजनों को जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र की ओर से कृत्रिम अंग, व्हील चेयर्स और अन्य उपकरण प्रदान किए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की सहयोगी संस्थाओं ‘पहचान’, गूंजन, हिमाचल दिव्यांग कल्याण सभा, नेचुरल डिसेबिलिटी एसोसिएशन, डीडीआरसी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी राकेश पुरी, अन्य अधिकारी, पहचान संस्था की पदाधिकारी चेतना, शिखा, नेचुरल डिसेबिलिटी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजन कुमार, गूंजन संस्था के विकास कुमार, हिमाचल दिव्यांग कल्याण सभा के उपाध्यक्ष रोशन लाल और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0