एपस्टीन की फाइलों में आया अनिल अंबानी का नाम, जानिए क्या दावा किया गया
जेफ्री एपस्टीन से जुड़े अमेरिकी दस्तावेजों में अनिल अंबानी का नाम सामने आने का दावा। 2017–2019 की बातचीत, मुलाकातों और संदर्भों का जिक्र।
नई दिल्ली | अमरीका के यौन अपराधी और फाइनांसर जेफ्री एपस्टीन को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अमरीकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों के बाद एपस्टीन मामले की आंच भारत तक पहुंचने लगी है। अब खुलासा हुआ है कि कारोबारी अनिल अंबानी 2017 से लेकर 2019 तक एपस्टीन के संपर्क में थे। ये दस्तावेज एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच हुई बातचीत से जुड़े हैं।
इस दौरान दोनों के बीच कारोबार से लेकर वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर बातचीत हुई। दस्तावेजों के मुताबिक, नौ मार्च, 2017 को हुई बातचीत में अनिल ने एपस्टीन से पूछा- क्या सुझाव है? इस पर एपस्टीन ने लिखा, मुलाकात ‘मजेदार’ बनाने के लिए लंबी स्वीडिश सुनहरे बालों वाली महिला बेहतर होगी। इसके बाद अंबानी ने जवाब दिया कि इसका प्रबंध किया जाए। 2017 में एपस्टीन ने अंबानी परिवार से जुड़ी कई किताबों के ऑर्डर भी दिए थे।
2017 में अनिल और एपस्टीन ने पेरिस में मिलने की योजना बनाई, लेकिन मिल नहीं पाए। दोनों के बीच बातचीत में एक बार एपस्टीन ने अनिल से पूछा कि उनकी पसंदीदा महिला कौन हैं। इस पर अनिल ने कहा कि उन्हें हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन पसंद है। तब रिलायंस एंटरटेनमेंट जोहानसन की फिल्म ‘घोस्ट इन द शेल‘ की सह-निर्माता थी।
एपस्टीन ने 4 मार्च, 2017 को अंबानी एंड संस और स्टॉम्र्स इन द सी विंड: अंबानी वर्सेज अंबानी नामक किताबों की डिजिटल प्रति ऑर्डर की थीं। 30 मार्च, 2017 को अनिल की ओर से एपस्टीन को एक लेख भेजा गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमरीका दौरे और डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत का जिक्र था। अनिल ने पूछा कि क्या मोदी जल्द अमरीका आएंगे। इस पर एपस्टीन ने कहा कि ये भारत इजरायल की रणनीति का हिस्सा है। यह उस समय की बात है, जब रिलायंस ने इजरायल की राफेल कंपनी के साथ अरबों का रक्षा सौदा किया था।
मई 2019 में जेफ्री एपस्टीन के घर गए थे अनिल
मई, 2019 में अनिल न्यूयॉर्क में थे, तब एपस्टीन ने उन्हें मिलने का न्योता दिया था। एपस्टीन ने लिखा था कि अगर आप कुछ लोगों से चुपचाप मिलना चाहते हैं, तो मुझे बताएं। मई, 2019 में अनिल अंबानी के न्यूयॉर्क दौरे के वक्त एपस्टीन ने उन्हें मैनहैटन स्थित अपने घर बुलाया, जहां दोनों मिले। इसके अलावा दोनों में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं और वैश्विक मंचों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी बातचीत हुई। इनमें पेरिस, न्यूयॉर्क और विश्व आर्थिक मंच के कार्यक्रमों में संभावित मुलाकातों का जिक्र है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0