सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद और एक घायल। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी।
गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित गढ़चिरौली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल के जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है।
मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुए है और एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0