हमीरपुर में फेक करंसी गैंग पकड़ा, आरोपी रिमांड पर
हमीरपुर में फेक करंसी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा। बिलासपुर से पकड़े गए आरोपियों से नकली नोट और वाहन बरामद।
फोकस हिमाचल ब्यूरो । हमीरपुर
हमीरपुर में फेक करंसी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय कोर्ट ने सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस द्वारा सार्वजनिक की गई जानकारी के अनुसार, एक आरोपी की पहचान राजदीप निवासी एयरपोर्ट रोड, मोहाली (पंजाब) और दूसरे की पहचान गगनदीप निवासी सुल्तान भिंड, जिला अमृतसर के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को शुक्रवार को बिलासपुर जिला से गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नकली नोट, एक वाहन और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए।
पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सहित सभी सबूत कोर्ट में पेश किए, जिसके आधार पर कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0