हमीरपुर में दो दिवसीय कार्यशाला, 150 कार्यकर्ता जुटे

हमीरपुर के टिप्पर में ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास की 2 दिवसीय कार्यशाला, 150 कार्यकर्ता शामिल, समरसता, ग्राम विकास व संस्कारों पर जोर।

Apr 14, 2026 - 22:27
Apr 14, 2026 - 22:30
 0  117
हमीरपुर में दो दिवसीय कार्यशाला, 150 कार्यकर्ता जुटे

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । हमीरपुर 
ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास टिप्पर, हमीरपुर में हिमाचल प्रांत गतिविधियों की द्विदिवसीय बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, ग्राम विकास और धर्मजागरण से जुड़े लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें 15 महिलाएं भी शामिल रहीं।

दो दिनों में आयोजित सात सत्रों की इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उत्तर क्षेत्र ग्राम विकास प्रमुख राकेश कुमार ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन और समरस समाज निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संयुक्त परिवारों के महत्व पर जोर दिया और बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने आदर्श ग्राम निर्माण, जल-जन-जंगल-जमीन के संरक्षण, आध्यात्मिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति की सहभागिता विशेष आकर्षण रही, जिन्होंने सत्संग के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, डॉ. चंद्र प्रकाश, विपिन कुमार, प्रांत प्रचारक संजय कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0