हिमाचल के 30वें राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ली शपथ
हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शिमला के लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू सहित कई मंत्री मौजूद रहे।
शिमला : मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लोकभवन शिमला में पद व गोपनीयता की शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया ने उनको शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू, मंत्रिमंडल के कई मंत्री, मुख्य सचिव, कई अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। राज्यपाल ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल के शपथ समारोह कार्यक्रम में पहली बार छ छंदों वाला वंदे मातरम गाया गया। बता दें कि नए निर्देश के तहत अब सरकारी कार्यक्रमों, व महत्वपूर्ण आयोजनों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य किया गया है। हिमाचल में राजयपाल की शपथ समारोह से यह परंपरा शुरू हुई।
मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वंदे मातरम के सभी 6 छंद शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई जाने के निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे भी केवल एक ही छंद आता था। हमें मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी की ही शिक्षा दी गई। इस प्रचलन को अब बदलना होगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के हितों के लिए वह केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के हितों की पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि आरडीजी बंद होने के मामले पर भी केंद्र सरकार से बात की जाएगी। प्रदेश के विकास के लिए पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है।
गुप्ता, जो कि जम्मू और कश्मीर से हैं, अपने साथ महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव लेकर आए हैं। वे पहले पूर्व राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं और जम्मू और कश्मीर में स्पीकर का पद भी संभाल चुके हैं। क्षेत्रीय राजनीति में उनका कार्यकाल जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक परिवर्तन से पहले का है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0