हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा न बनाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

हिमाचल भवन को लेकर जयराम ठाकुर का CM पर तीखा हमला, दिल्ली दौरे और आर्थिक हालात पर उठाए सवाल, प्रदेश में बढ़ा सियासी घमासान।

Feb 25, 2026 - 00:04
 0  54
हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा न बनाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

सुमन महाशा। कांगड़ा

हार के कारण कांग्रेस के नेताओं का मानसिक संतुलन खो गया है। नरेंद्र मोदी का विरोध, भारतीय जनता पार्टी का विरोध अलग बात है और देश का विरोध अलगबात है। एआई इंपैक्ट समिट पर देश ही नहीं दुनिया की निगाहें थी।  20 से ज्यादा बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल थे। दुनिया की बड़ी से बड़ी टेक कंपनियों के मुखिया शामिल थे। वहां पर जाकर कांग्रेस का नंगा नाच कांग्रेस की असलियत को ही सामने ला रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान बहुतदुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल भवन और सदन हिमाचल की प्रतिष्ठा और पहचान के प्रतीक हैं इसे हम षड्यंत्र का अड्डा और सराय नहीं बनने दे सकते हैं।

पूरी कैबिनेट दिल्ली गई न प्रधानमंत्री से मिली और न  वित्त मंत्री से मिली 

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के आर्थिक हालात को लेकर पूरी की पूरी कैबिनेट मुख्यमंत्री हमें दिल्ली पहुंची  लेकिन हैरानी की बात यह है कि ना तो कोई प्रधानमंत्री से मिला और नहीं वित्त मंत्री से। कांग्रेस की पूरी कैबिनेट अपने-अपने नेताओं से मिलकर अपनी राजनीतिक समीकरणों को फिट करने में ही जुटी रही। हिमाचल को किसी भी प्रकार से यदि मदद होगी तो वह केंद्र सरकार से होगी प्रधानमंत्री से होगी वित्त मंत्री से होगी न कि कांग्रेस के नेताओं से, लेकिन उनसे मिलने तक की जहमत किसी ने नहीं उठाई। सुक्खू  सरकार का रवैया इस बात का सबूत है कि  सभी लोग सिर्फ और सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं और हिमाचल के हितों के नाम पर घड़ी वाली आंसू बहा रहे हैं इनका हिमाचल प्रदेश के हितों से कोई लेनादेना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0