CBSE स्कूलों में 5400 शिक्षक भर्ती, 30 जून डेडलाइन

हिमाचल में 151 नए CBSE स्कूलों के लिए 5400 शिक्षकों की भर्ती 30 जून तक पूरी होगी। ग्रामीण छात्रों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा का अवसर।

Apr 27, 2026 - 10:43
Apr 27, 2026 - 10:43
 0  90
CBSE स्कूलों में 5400 शिक्षक भर्ती, 30 जून डेडलाइन

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 30 जून तक भर्ती पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह भर्ती नए बने 151 सीबीएसई स्कूलों के लिए की जाएगी, ताकि शिक्षण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। सरकार ने इस संबंध में योजना बनाकर अधिसूचना भी जारी कर दी है और भर्ती राज्य चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन स्कूलों का चयन किया गया है। इससे सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ी है और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी सीबीएसई पाठ्यक्रम में पढ़ने का अवसर मिला है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार 5400 से अधिक शिक्षकों की भर्ती करेगी। फिलहाल 400 गणित और 400 अंग्रेजी शिक्षकों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अन्य विषयों के शिक्षकों की भर्ती भी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। चयनित शिक्षकों को आवश्यकता अनुसार विभिन्न सीबीएसई स्कूलों में तैनात किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया प्रतियोगी परीक्षा और मेरिट के आधार पर होगी। सरकार का लक्ष्य है कि नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई प्रभावित न हो और छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही गतिविधि आधारित शिक्षण और समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0