हिमाचल में ड्रंक ड्राइव पर सख्ती, 108 लाइसेंस सस्पेंड
हिमाचल में ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, मार्च में 108 लाइसेंस सस्पेंड और 391 गिरफ्तारियां। 802 चालान, कई जिलों में बड़ी कार्रवाई।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
प्रदेशभर में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। मार्च माह के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में 108 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। इनमें मंडी में 101, हमीरपुर में 5 और शिमला में 2 लाइसेंस निलंबित किए गए।
पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में मार्च के दौरान कुल 802 चालान किए गए। इसके अलावा 220 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन या रद्द करने की सिफारिश क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण को भेजी गई है। वहीं, 391 वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया।
ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे पुलिस के डीआईजी संजीव गांधी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान के लिए 24×7 ट्रैफिक डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
जिलावार कार्रवाई का ब्यौरा
पुलिस जिला बद्दी में 42 चालान और 17 लाइसेंस निलंबन की सिफारिश, बिलासपुर में 8 चालान और 2 निलंबन, चंबा में 26 चालान और 4 निलंबन, देहरा में 23 चालान, हमीरपुर में 31 चालान और 5 निलंबन, कांगड़ा में 208 चालान और 55 निलंबन, किन्नौर में 5 चालान और 5 निलंबन, कुल्लू में 35 चालान और 4 निलंबन, लाहुल-स्पीति में 54 चालान और 45 निलंबन, मंडी में 103 चालान और 39 निलंबन, नूरपुर में 25 चालान और 5 निलंबन, शिमला में 67 चालान और 11 निलंबन, सिरमौर में 46 चालान और 13 निलंबन, सोलन में 84 चालान और 15 निलंबन तथा ऊना में 45 चालान किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0