नादौन में यूथ फेस्टिवल के समापन समारोह में एचपीटीडीसी  अध्यक्ष ने की शिरकत 

वीरवार को सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 के समापन समारोह का आयोजन किया गया।

Nov 23, 2023 - 17:23
 0  315
नादौन में यूथ फेस्टिवल के समापन समारोह में एचपीटीडीसी  अध्यक्ष ने की शिरकत 

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

वीरवार को सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पर्यटन विकास निगम के होटल के निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसमें पर्यटकों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। होटल का निर्माण कार्य अतिशीघ्र आरंभ करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं। इस दौरान उन्होंने पहले पर्यटन विकास निगम के होटल के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नादौन कस्बा हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर स्थित है। यहां साल भर बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही चली रहती है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने नादौन में पर्यटन विकास निगम के होटल के निर्माण का सराहनीय निर्णय लिया है। आरएस बाली ने कहा कि निगम के होटल के निर्माण से पर्यटकों को नादौन में भी अच्छी सुविधाएं मिलेंगी और उनके ठहराव से नादौनवासियों को काफी लाभ होगा। इस अवसर पर एसडीएम अपराजिता चंदेल, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0