मंडी में HRTC बस 100 मीटर खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला
मंडी में कुन्नू-कुफरी-नशधरा रूट पर HRTC बस 100 मीटर खाई में गिरी। चालक ने कूदकर बचाई जान, बस में सवारियां नहीं थीं, बड़ा हादसा टला।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुन्नू-कुफरी-नशधरा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी मंडी डिपो की बस बटाहर के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस को मोड़ते समय ये हादसा पेश आया। बुधवार सुबह 6.30 बजे बस मंडी के लिए रवाना हो रही थी। चालक बस को बटाहर बस ठहराव के पास मोड़ रहा था। इस दौरान परिचालक जितेंद्र कुमार बस के बाहर चालक गोपाल सिंह को इशारा दे रहा था। दलदल मिट्टी में बस के फिसलने से वह ट्रैक के बाहर चली गई और लगभग 100 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। बस के परखच्चे उड़ गए। चालक गोपाल सिंह ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि बस में कोई भी सवारी नहीं बैठी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0